फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो दिन में पांच डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद भी रविवार को बारिश नहीं हुई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। दिन में बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में धूप निकलने की वजह से उमस और ज्यादा बढ़ गई। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए शहरवासी बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारिश न होने की वजह से उन्हें मायूसी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 70 फीसदी थी, जो शाम को 60 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि कभी कभी बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें