फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित: पति ने मांगी थार..सास ने बोला दिलवा हार, नहीं मिलने पर नवविवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Thu, 17 Oct 2024 05:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की विवाहिता ने दहेज मांगने और मारपीट करने पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि विवाहिता ने दहेज का विरोध किया तो उसे ससुराल से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से पति ने दहेज में थार और सास ने सोने का हार मांगा। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कटघर क्षेत्र के डबल फाटक दुर्गेश नगर निवासी मनी जैन ने महिला थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को अलीगढ़ में रामघाट रोड गांधी आई हॉस्पिटल के सामने रहने वाले सावल जैन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

पति ने थार गाड़ी, सास ने सोने का हार और ससुर ने सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। 30 अगस्त को पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पति सावल जैन, ददिया ससुर प्रकाश चंद्र जैन, ससुर सिद्धार्थ जैन, सास अनुपमा, ननद रश्मि समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने का प्रयास

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में दहेज में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। असफल रहने पर उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कटघर थाना क्षेत्र की नंद काॅलोनी पीतल नगरी निवासी मुस्कान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ जुलाई 2022 को मूंढापांडे के सुल्तानपुर निवासी अंकित के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे।

दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने आठ अक्तूबर को पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए गले में साड़ी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन


एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अंकित, ससुर रमेश, कमलेश, अनुज, हरिओम, ननद शीतल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें