ठाकुरद्वारा। छात्रों के नाम पर खाना ले जा रहे पूर्व प्रधान के होटल के नौकर को ग्रामीणों ने बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। गांव असलेमपुर बस स्टैंड पर पूर्व प्रधान का होटल है। उसका नौकर दो दिन पूर्व देर रात बाइक से खाना लेकर जा रहा था। गांव भरतावाला के ग्रामीणों ने चोरों की अफवाह के चलते उसे संदिग्ध परिस्थितियों में रोक लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों को आरोपी ने बताया कि वह यह खाना छात्रों के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस आरोपी को बाइक सहित पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया लेकिन बाइक पुलिस ने अपने कब्जे में रखी हुई है। अगले दिन ग्रामीणों ने संबंध में जवाहर नवोदय के प्राचार्य से लिखित शिकायत की और पकड़े गए नौकर द्वारा दी गई जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र बाहर का खाना नहीं खाते हैं। उनके यहां मैस में छात्रों के लिए खाना बनता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र को उन्होंने जांच के लिए कोतवाली पुलिस को भेज दिया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।