फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हिंदूवादी संगठन के जिला अध्यक्ष का होटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वाईएमएस पीजी कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक होटल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान मौके से कई जोड़ों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह होटल एक हिंदूवादी संगठन के जिलाध्यक्ष का है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद एसडीएम चंद्रकांता व सीओ श्वेताभ भास्कर ने पुलिस बल साथ लेकर बछरायूं को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक होटल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस बल को देखकर पकड़ी गईं युवतियां एसडीएम के सामने रोने लगीं। परिवार की इज्जत व अपने भविष्य का हवाला देती हुई माफी मांगने लगी। पुलिस मौके से पकड़े गए जोड़ों को अपने साथ थाने ले गई।
एसडीएम चंद्रकांता ने बताया कि इस होटल पर अनैतिक कार्य कराए जाने की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। मंगलवार की दोपहर बाद इस होटल पर छापा मारा गया। होटल का सराय एक्ट में पंजीकरण नहीं होने की वजह से उस पर सील लगा दी गई है। गौरतलब है कि इस होटल का स्वामी एक हिंदूवादी संगठन के जिलाध्यक्ष का है। करीब छह माह पहले संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष इस होटल के हॉल में मीटिंग करने आए थे। छह माह पहले भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल पर छापा मारा था। लेकिन, मौके से कोई पकड़ा नहीं गया था। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि किसी को भी अनैतिक कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें