फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, मची भगदड़

विज्ञापन
गुन्नौर के मोहल्ला अस्पताल में हाईटेंशन लाइन टूटने का विरोध करते लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बे के मोहल्ला अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घरों के ऊपर से होकर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा। हालांकि बड़ा हादसा बच गया। भगदड़ जैसे हालात हो गए। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची बिजली कर्मचारियों को तार जोड़ने नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और अपनी मौजूदगी में लाइन जुड़वाई। मोहल्ला अस्पताल में राजकुमार, शिशुपाल सिंह, बलवीर सिंह, मुकेश व महेश आदि के मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। शुक्रवार की सुबह सात बजे करीब हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे आ गिरा। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंच बिजली कर्मियों को गुस्साए लोगों ने विद्युत तार को दोबारा जोड़ने से रोक दिया और अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध करने लगे। जेई सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही विद्युत कर्मचारियों ने तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें