फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बदलते मौसम की गरमाई, लोगों को खिला रही दवाई

Tue, 21 Feb 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्दी का कोहरा अब गर्मियों में धूप में बदलने लगा है। दिन में मौसम सुहावना होने के कारण लोग स्वेटर उतार रहे हैं। बाहर से घर में आने पर गर्मी महसूस होती है तो पंखा चला रहे हैं। यह लापरवाही आपको बीमार कर सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामकेश का कहना है कि अभी पंखे की हवा न खाएं। इससे आपको सर्दी-गर्मी का प्रभाव झेलना पड़ सकता है और दवा खानी पड़ सकती है। बदलते मौसम के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में खांसी, बुखार, वायरल इनफेक्शन, शरीर में दर्द के मामले बढ़े हैं। रोजाना लगभग 200 लोग ये परेशानी लेकर आ रहे हैं।
वहीं प्राइवेट डॉक्टरों के पास भी 70 से 80 फीसदी मरीज ऐसे ही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी ठंडे खाद्य या पेय पदार्थों से बचना चाहिए। ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक बिल्कुल न लें। मौसमी फल व सब्जियां खाएं। वहीं बच्चों में डायरिया की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने सलाह दी है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना अभी न छोड़ें। इन दिनों मच्छर बढ़ने लगे हैं, इसके लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


एक नजर बदलते तापमान पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 फरवरी 30 15
19 फरवरी 29 14
18 फरवरी 28 13
17 फरवरी 30 12
16 फरवरी 25 11
15 फरवरी 26 12

मच्छरों के साथ बढ़ रहा मलेरिया का खतरा
तापमान बढ़ते ही मच्छरों का प्रकोप दिखाई देने लगा है। स्वास्थ विभाग के मुताबिक मानें तो मच्छर 25-30 डिग्री तापमान पर पनपते हैं। मच्छर पनपने की दूसरी मुख्य वजह गंदगी, कूड़े के ढेर और कूड़े से पटी नालियां हैं। नगर निगम को कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा न करने पर वायरल के साथ मलेरिया, डेंगू का खतरा बढ़ सकता हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह
बच्चों को फुल स्लीव हल्के गर्म कपड़े पहनाएं
गर्मी लगने पर ठंडा पानी न पीयें
सुबह और शाम घर से बाहर घूमने से बचें
दिक्कत होने पर स्वयं दवा न लें
सोते वक्त चादर जरूर ओढ़ें
बच्चों को आईस्क्रीम, कोल्डड्रिंक न लेने दें
पंखा नहीं, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें