फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चिलचिलाती धूप में गर्मी और उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम साफ होने के बाद रविवार को चिलचिलाती धूप और उमस से शहरवासी परेशान नहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी बादलों की आवाजाही रह सकती है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार सुबह से मौसम साफ था हालांकि बीच-बीच में बादलों की छाया आती रही दोपहर में चटक धूप खिलने से वातावरण में उमस हो गई। शाम तक ऐसा ही मौसम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा सुबह वातावरण में नमी 70 फीस दी थी जो शाम को 47 फीसदी रह गई। हवा की गति पांच से दस किलो मीटर प्रति घंटा रही।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर के सिंह का कहना है कि पश्चिमी दिशा से चल रही तेज हवाओं की वजह से बीच-बीच में बारिश की बौछार हो रही हो। हालांकि सोमवार को बारिश का अनुमान नहीं है लेकिन कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें