फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी में डीजे बजाने को लेकर भिड़े घराती-बराती, बेल्टें चली

Wed, 08 Apr 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मंगलवार के कुंदरकी नगर में चकफाजलपुर संपर्क मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह था जिसमें डीजे बजाने को लेकर अचानक माहौल गरमा गया। बताते है कि मैरिज हॉल में बिलारी क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। शादी में डीजे बजाने को लेकर घराती और बराती पक्ष में कुछ कहासुनी हुई तो इतनी सी बात को लेकर युवाओं के दो पक्षों आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि मैरिज हॉल के अंदर शुरू हुई हाथापाई सड़क तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों के बीच एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसा रहे थे। यहां तक की बेल्टें भी चली हैं जिस कारण दोनों पक्षों से पांच छह युवक चोटिल हुए हैं जिन्होंने निजी अस्पताल में उपचार कराया है। सरेराह मारपीट होने से माहौल में गरमाहट आ गई। इस दौरान किसी ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो विवाद शांत हो गया जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें