फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरात लेकर जा रहे दूल्हे को कार से उतार कर पीटा, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात लेकर जा रहे दूल्हे की कार कुछ युवकों ने रुकवा ली। दूल्हे को कार से उतार कर उसकी पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। आरोप है कि आरोपियों ने दूल्हे को गांव में भी घुमाया है। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की बुधवार को शादी थी। वह मैनाठेर के गांव में बरात लेकर जा रहा था। दूल्हा कार में बैठकर रवाना हुआ। इसी दौरान गांव के कुछ युवक आ गए। वह कार के आगे खड़े हो गए और उन्होंने चालक को डरा धमकाकर कार रुकवा ली। इसके बाद हमलावरों ने दूल्हे को कार से नीचे उतार लिया। उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि दूल्हा हमलावरों से बचाने को हाथ पैर जोड़ता रहा लेकिन हमलावरों ने उसे पहले पीटा और फिर इसके बाद उसके कपडे़ फाड़ दिए। हमलावरों से बचाने को दूल्हे ने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई है। दूल्हे के ऊपर हमला होता देखकर आसपास के लोगों ने हमलावरों को वहां से खदेड़ा और मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले जानकारी की। आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें