फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती ने पुलिस से प्रेमी संग शादी कराने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। साहब मेरी उम्र 31 साल है और मैं अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती हूं... आप मेरी शादी प्रेमी से करा दीजिए। यह गुहार रविवार की दोपहर थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची एक युवती ने लगाई। महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही ने उसे एसएसआई के पास भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर थाने की महिला हेल्प डेस्क पर एक युवती पहुंची। उसने महिला सिपाही से अपनी उम्र 31 साल बताते हुए कहा कि वह अपनी तहेरी बहन के देवर से बहुत प्यार करती है। देवर भी उससे प्रेम करता है। युवती का कहना था कि दोनों ही शादी करना चाहते हैं लेकिन प्रेमी के परिजन शादी के खिलाफ हैं। महिला सिपाही ने उसे एसएसआई के पास भेज दिया। एसएसआई ने युवती को समझाते हुए परिजनों की रजामंदी से विवाह करने की सलाह दी। लेकिन, युवती एसएसआई से ही प्रेमी संग शादी कराने की जिद कर रही थी। युवती का कहना था कि उसका प्रेमी भी थाने आ रहा है।
एसएसआई संदीप कुमार ने दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। युवती के परिजन थाने आ गए थे, जबकि प्रेमी के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था। एसएसआई का कहना था कि युवती व उसका प्रेमी बालिग हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होने पर पुलिस अपना काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें