ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के थाना रामनगर के गांव निवासी युवती ने बुधवार को दूसरे दिन भी कोतवाली पहुंचकर अपने प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रेमी के न मिलने पर उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। उत्तराखंड की युवती ने मंगलवार को अपने प्रेमी के घर पर पहुंचकर उससे निकाह कराने की मांग को लेकर धरना दिया और हंगामा किया। आरोप है कि इस पर उसके प्रेमी और प्रेमी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बुधवार को भी परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर प्रेमी और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ने प्रेमी की काफी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला तो उसके पिता को पुलिस ने पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया है। सीओ रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।