फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी के घर पर युवती ने निकाह की मांग को लेकर किया हंगामा

Mon, 16 Mar 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार शाम को प्रेमी के घर पर पहुंचकर निकाह की मांग को लेकर हंगामा किया। मांग को लेकर वह करीब दो घंटे तक धरने पर बैठी रही। गांव की एक युवती का गांव के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने पिता का झांसा देकर उससे नजदीकी संबंध बना लिए। अब निकाह नहीं कर रहा है। युवती के हंगामे पर प्रेमी के परिजनों ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। जिस पर पुलिस गांव में पहुंची। युवती और उसके प्रेमी को गांव से कोतवाली ले आई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि युवती को कोतवाली से उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है। जबकि प्रेमी से शिकायत के बारे में जानकारी ली जा रही है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें