फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कहीं बारिश में न धुल जाए पांच करोड़ की परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरपाल नगर व लोधीपुर गांव के करीब 25 हजार की आबादी की नजर इस बार भी बाढ़ पर टिकी हुई है। पिछले साल इन क्षेत्रों में कोसी और रामगंगा ने तबाही मचाही थी। बारिश का मौसम शुरू होते ही पिछले साल का मंजर वहां के लोगों की आखों के सामने घूमने लगा है। इधर बाढ़ खंड गांवों को बचाने के लिए तीन महीने से काम करा रहा है, जो अब भी अधूरे हैं। अगर बारिश शुरू हो गई तो बाढ़ खंड के अधिकारियों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। क्योंकि नदी और गांव के बीच का फासला बहुत कम रह गया है।
विज्ञापन

पिछले साल बारिश के बाद कोसी और रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया था। कोसी नदी ने मूंढापांडे ब्लॉक के ग्राम हरपाल नगर की सैकड़ों बीघा किसानों की लहलहाती फसल अपने आगोश में लेने के बाद गांव के करीब पहुंच गई थी। गांव की आबादी और नदी के बीच यहां फासला 50 मीटर रह गया था। कुछ यही स्थिति रामगंगा नदी के कगार पर आए ग्राम लोधीपुर बसु की आबादी, सड़क व खेती की भूमि की है। करीब तीन माह पहले बाढ़ खंड ने दोनों गांवों की आबादी, सड़क को बचाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजना बनाकर उस पर काम शुरू किया था। बरसात आने में चंद दिन शेष हैं, लेकिन दोनों ही स्थानों पर कटान से बचाने के लिए काम जारी है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि अगर बरसात आने से पहले काम समाप्त नहीं हुआ तो नदी फिर कटान कर सकती है।
बचाव कार्य से सुरक्षित होगी 25 हजार की आबादी
हरपाल नगर में चल रहे बचाव कार्य के समय रहते पूरा हो जाने पर हरपाल नगर के साथ गदईखेड़ा, रमियाठेर गांव की ओर भी कटान रुकेगा। करीब 14 हजार आबादी सुरक्षित होगी। वहीं ग्राम लोधीपुर बसु में बरसात से पहले काम होने पर लोधीपुर बसु के अलावा लोधीपुर ऐतमाली, लोधीपुर व भीकनपुर की करीब 11 हजार की आबादी सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

- ग्राम हरपाल नगर और लोधीपुर बसु को कोसी और रामगंगा के कटान से बचाने लिए परक्यूपाइन, स्टड का निर्माण कराया जा रहा है। काम लगभग 95 फीसदी पूरा हो गया है। बांस बल्ली की पायलिंग का थोड़ा काम शेष है। बरसात शुरू होने से पहले वह भी पूरा कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार गंगवार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें