कांठ। नगर में डॉ. मोहम्मद युसुफ के यहां आयोजित ईद मिलन समारोह में हिंदू मुस्लिमों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया गया। किसी ने शायरी सुनाई तो किसी ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान एसडीएम संत दास पंवार, थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह को सम्मानित भी किया गया। संचालन डॉ. अशोक चौहान और डॉ. मोहम्मद युसूफ, डॉ. जुनैद आलम व डॉ. बी परवीन ने सभी का आभार किया। यहां चेयरमैन इकबाल आलम, कुंवर सुरेंद्र सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह रम्मी गांधी, महेशचंद्र गुप्ता, राजपाल प्रजापति, विक्रम सिंह यादव, विनय शर्मा, सुदेश विश्नोई, संजीव गुप्ता, मुकेश माहेश्वरी, ओमकार सिंह, प्रीतम सिंह यादव, दीपक विश्नोई, मधु चौहान, रिटायर्ड कर्नल बीके सिंह आदि तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। संवाद