बिलारी नगर के रामरतन इंटर कॉलेज में कॉलेज कंट्रोलर को संकल्प पत्र देते शिक्षक-स्रोत कॉलेज
बिलारी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माध्यमिक संवर्ग के पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह नगर के रामरतन इंटर कॉलेज में कॉलेज नियंत्रक और राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट के प्रधानाचार्य रघुपति देव को संकल्प पत्र सौंपा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक सितंबर को देश भर के पांच लाख से अधिक विद्यालयों में लाखों शिक्षकों और करोड़ों विद्यार्थियों को विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प दिलाएगा। यह अभियान विद्यालय को तीर्थ के रूप में विकसित करके चरित्र निर्माण और राष्ट्रनिर्माण का केंद्र बिन्दू बन जाएगा। इस दौरान आशीष जादोन, भानू प्रताप सिंह, कृष्णवीर सिंह, गनपत सिंह, अमर सिंह, मोहम्मद उमर, रफत अली आदि शिक्षक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।