फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक निधि में जिले को मिले 12.5 करोड़, प्रस्ताव भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

शासन ने विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। किस्त के रूप में विधायकों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये की राशि मिली है। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास का एजेंडा तैयार कर प्रस्ताव भी दे दे दिए हैं। कुछ प्रस्तावों पर काम भी शुरू करा दिया गया है। जिले में चार विधायक और एक एमएलसी हैं।
विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए सालाना पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि जारी की जाती है। यह राशि विधायकों को दो किस्तों में जारी होती है। जिससे वह अपने क्षेत्र में सड़क, नाली, लाइट व प्याऊ आदि से संबंधित कार्य करा सकते हैं। चुनाव के दौरान भले ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच जातिगत आंकड़ों को साधकर जनता के बीच जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद पूरे क्षेत्र के लिए विकास का एजेंडा तैयार करना होता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन मांगे गए हैं प्रस्ताव
इस बार विधायकों को विकास कार्यों के प्रस्ताव ऑनलाइन देने होंगे। इससे पहले वह लिखित में प्रस्ताव जमा करते थे। जिनको डीआरडीए कार्यालय से ऑनलाइन करना होता था, लेकिन अबकी बार विधायकों को ही पोर्टल की यूजर आईडी और पासवर्ड जारी किए गए हैं। जहां ऑनलाइन प्रस्ताव देने के बाद उनकी हार्ड कॉपी भी जमा करनी होती है।
सड़क, भवन व लाइटों के दिए प्रस्ताव
विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के गांवों के लिए सड़क, स्कूल भवन, लाइट, नाली और यात्री शेड के अलावा स्वागत द्वार के लिए निधि से प्रस्ताव जमा किए गए हैं। विधायकों द्वारा अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में ही कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के विधायक, दल व मिली राशि
विधायक दल मिली राशि
महबूब अली समाजवादी पार्टी 2.5 करोड़
समरपाल सिंह समाजवादी पार्टी 2.5 करोड़
राजीव तरारा भाजपा 2.5 करोड़
महेंद्र सिंह खड़कवंशी भाजपा 2.5 करोड़
डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी भाजपा 2.5 करोड़
- शासन से विधायक निधि की पहली किस्त मिल गई है। सभी विधायकों विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी मिल रहे हैं। कुछ प्रस्तावों पर काम भी शुरू करा दिया गया है। - अमरेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें