मुरादाबाद।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र की महिला ने अपने पिता और भाइयों के साथ मिलकर ससुर की पिटाई करा दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसी नगर निवासी जैनब पुत्री सरफराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता फर्म में काम करते हैं। जैनब ने बताया कि 4 जून की दोपहर करीब ढाई बजे पिता सरफराज फर्म में लंच होने पर घर आए थे। इसी दौरान भाभी ने गाली गलौज शुरू कर दी। सरफराज ने बहू को गोली देने से मना किया तो उसने अपने पिता फईम और भाई बोबी व सेबू को बुला लिया। तीनों ने आते ही सरफराज के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी महिला उसके पिता फईम और भाई बोबी व सेबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।