फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तड़प कर मर गई गाय, नहीं पहुंची निगम की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे हरथला कॉलोनी में मंगलवार को एक गाय तड़प कर मर गई। स्थानीय निवासी नगर निगम की टीम को फोन करते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दोपहर में एक बंद खंडहर से गाय के कराहने की आवाज आ रही थी। उन्होंने दरवाजा खोला तो एक गाय बाहर दिखी, जो काफी कमजोर हो गई थी। उन्होंने उसे चारा खिलाया और निगम की टीम को फोन किया ताकि गोशाला भेजकर बेहतर उपचार दिलाया जा सके। लोगों का कहना है कि कंट्रोल रूम में फोन उठाने वाले कर्मचारी ने कोई मदद नहीं की, बल्कि गलत शब्दों का प्रयोग किया। साढ़े पांच बजे करीब गाय तड़प कर मर गई। स्थानीय निवासियों ने 112 डायल कर पुलिस बुला ली। स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों के फोन करने पर निगम का वहन आया और गाय का शव उठाकर ले गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें