फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तिरंगे के रंग में सरोबार हुआ शहर, आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की ओर से शहर को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। नगर निगम कार्यालय के साथ कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर निगम की ओर से सजावट की गई है। साथ ही बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा इंपीरियल तिराहे से शुरू होकर ताड़ीखाना, गुरहट्टी, जैन मंदिर होते हुए कंपनी बाग पर आकर समाप्त होगी। यात्रा सुबह आठ बजे निकाली जाएगी जिसमें निगम के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। नगर आयुक्त ने रैली में शामिल होने की शहरवासियों से अपील की है। इसके अलावा बुधवार को नगर निगम और आईईसी टीम ने वार्ड नंबर-52 में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया। टीम ने कई अन्य वार्डों में लोगों को जागरूक किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें