फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नागरिक एकता परिषद ने छात्रों में चलाया जागरूकता अभियान

Fri, 16 Oct 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नागरिक एकता परिषद बिलारी और नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट की ओर से बुधवार को क्षेत्र के थांवला गांव स्थित एसएस इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई गई। आवेदन के साथ लगाए जाने वाले प्रमाण पत्रों की छात्रों को जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के विकास और छात्रों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं भी बताई गईं। छात्रों को महिला सुरक्षा संबंधी नए बने कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान समरीन, सानिया, विकलीस, महरीन, पिंकी, रिदा, हिना, मोईन, रजा, अबूजर, सोहेल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें