फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन संस्कार की दावत के लिए बन रही सब्जी के भगोने में गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
The child dies after falling into the vegetable fryer for the feast of the shaving ceremony - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
मुंडन संस्कार की दावत के लिए बन रही सब्जी के भगोने में पांच वर्षीय बालक गिर गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घर में मुंडन संस्कार की खुशियों के बीच मातम छा गया।
विज्ञापन

घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर सुतारी की है। गांव निवासी किसान भरत खड़गवंशी के पांच वर्षीय बेटे प्रियांश का रविवार को मुंडन संस्कार हुआ था। इसके बाद घर पर दावत का कार्यक्रम रखा गया था। घर पर हलवाई खाना बना रहे थे। देरशाम सभी लोग अपनी बातों में मशगूल थे। इसी बीच प्रियांश भी खेल रहा था। खेलते हुए वह गर्म सब्जी के भगोने में जा गिरा। बालक के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन प्रियांश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बालक को रेफर कर दिया। देर रात मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। प्रियांश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह का कहना है कि घटना जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें