उमरी कलां में घर-घर कूड़ेदार वितरित करते नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी उस्मान अली। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
कांठ। नगर पंचायत उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मोहम्मद उस्मान अली ने शनिवार को स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मोहल्ला नसीराबाद में घर-घर दो-दो डस्टबिन का वितरण किया। उन्होंने मोहल्ले के लोगों से अपील भी कि वह इन डस्टबिन में गिरा कूड़ा अलग और सूख कूड़ा अलग डालें। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत 12 वार्डों में पहले ही डस्टबिन का वितरण डोर-टू-डोर किया जा चुका था। मात्र मोहल्ला नसीराबाद ही शेष रह रहा था। जिसमें शनिवार को डस्टबिन वितरण अभियान चलाया गया। चेयरमैन ने नगर के लोगों ने स्वच्छता अभियान में भी नगर पंचायत प्रशासन को सहयोग करने की अपील है। इस अवसर पर लिपिक अनीस अहमद,राहुल कुमार आदि रहे।