फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक में 14 घंटे तक जांच में जुटी रही सीबीआई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सरकड़ा खास विश्नोई शाखा में करीब 14 घंटे जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम मैनेजर सचिन पैसल और उसके सहयोगी मुकेश कुमार को अपने साथ ले गई। टीम ने कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। शनिवार तड़के करीब पांच बजे तक सीबीआई की टीम ने शाखा में दस्तावेज खंगाले।
डिलारी थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी किसान अमित कुमार ने गाजियाबाद की सीबीआई टीम से प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा की सरकड़ा खास विश्नोई शाखा के मैनेजनर द्वारा चार हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की फाइल पास करने के नाम मैनेजर रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद सीबीआई टीम ने जाल बिछाया था और किसान अमित कुमार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बैंक पहुंच गया था। अमित ने शाखा प्रबंधक के सहयोगी मुकेश 1.82 लाख की रकम दी थी। इनमें दो हजार रुपये रिश्वत के थे। साथ ही दो हजार रुपये भाई द्वारा लेकर आने की बात कही थी। सहयोगी मुकेश ने शाखा प्रबंधक को रुपये दे दिए थे। इसी बीच बैंक में पहुंची सीबीआई की टीम ने पहले मुकेश और फिर शाखा प्रबंधक की पैंट की जेब धुलवाई तो पानी रंगीन हो गया। पैसों में सीबीआई टीम ने केमिकल लगाया था।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने दोनों को दबोच लिया था। सीबीआई टीम ने शाखा प्रबंधक सचिन पैसल के अमरोहा के आवास विकास काॅलोनी स्थित मकान पर भी पहुंचकर जांच की थी। वहीं एक टीम ने मुकेश के फरीदपुर कासम गांव स्थित मकान पर भी जांच पड़ताल की। एक टीम ने सुबह पांच बजे तक बैंक के अंदर रहकर जांच पड़ताल की। अमरोहा से टीम के वापस आते ही रिश्वत के आरोपी शाखा प्रबंधक सचिन पैसल व सहयोगी मुकेश कुमार को लेकर टीम गाजियाबाद चली गई। सीबीआई दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें