फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दबंगों नेे दुकानदार का गला पकड़ा, फायरिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दबंगों ने मझोला थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक मिठाई के दुकानदार को गला पकड़कर पीट दिया। फायरिंग करने के बाद दबंग ने साथियों के साथ लूटपाट की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने पर भी दबंगों की फायरिंग नहीं रुकी। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने घेरकर तीन लोगों को पकड़ लिया और उनको पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी मिठाई के दुकानदार असलम (55) ने बताया कि रविवार की दोपहर मोहल्ले के दबंग ने नोएडा में तैनात एक दरोगा की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस बीच उसने दबंग की दबंगई का विरोध किया। इसके बाद उसने दुकानदार का गला पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने हवाई फायरिंग की। कुछ देर बाद दबंग अपने समर्थकों को लेकर उसकी दुकान पर चढ़ आया। वे तोड़फोड़ करने लगे।
घटना की सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी एक दबंग ने फायरिंग की। घटना से गुस्साए लोगों ने तीन लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया लेकिन एक भागने में सफल हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि दबंगों का सरगना कई बार जेल जा चुका है। चार सालों से वह अपराध में लिप्त है। व्यवसायी ने घटना ही तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें