फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुल्हन के ससुराल आए बिना ही हो गया तलाक, दूल्हा पक्ष ने दिया एक लाख का जुर्माना

Thu, 16 Apr 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दुल्हन के ससुराल आए बिना ही निकाह के 12 दिन बाद तलाक हो गया। दूल्हा पक्ष ने पंचायत के निर्णय के अनुसार दुल्हन पक्ष को एक लाख का जुर्माना भी दे दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात दो अप्रैल को सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में गई थी। इसी गांव में दूसरी बहन की बरात जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र से आई थी। निकाह के बाद सलामी कि रस्म को लेकर विवाद हो गया। ठाकुरद्वारा के गांव के दूल्हा पक्ष के लोगों ने अफजलगढ़ क्षेत्र के दूल्हा पक्ष की पहले सलामी की रस्म करने पर एतराज किया। इसे लेकर विवाद हो गया। इस पर ठाकुरद्वारा गांव का युवक बिना दुल्हन के ही बरात लेकर घर चला गया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की कई बार पंचायत हुई। कोतवाली में भी मामला पहुंचा लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई भी समझौता कराने से इन्कार कर दिया। इस पर तीन दिन पूर्व गांव भायपुर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी पंचायत में करीब 20 गांव के लोग शामिल हुए थे। इस पंचायत में मौजूद गांव के प्रधान उस्मान अली ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और एक दूसरे को दिया गया शादी का दहेज वापस कर दिया गया है। पंचायत के निर्णय के अनुसार दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को जुर्माने की एक लाख की धनराशि भ दे दी है। ग्राम प्रधान के अनुसार पंचायत के निर्णय के अनुसार अब युवक ने दुल्हन को भी तलाक दे दिया है। अब यह मामला पूरी तरह समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें