इसमें संत निरंकारी सत्संग न्यास, आईएफटीएम विश्वविद्यालय, एमआईटी, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शामिल हैं। इस बार भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई है। रक्त कोष में सिर्फ 25 से 30 यूनिट रक्त शेष है। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 14 जून की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। कोई भी अपनी इच्छा से आकर रक्तदान कर सकते हैं। जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक से गरीब, एक्सीडेंट में घायल, थैलेसीमिया व अन्य कई बीमारियों वाले मरीज बिना किसी शुल्क रक्त प्राप्त करते हैं। उनके परिजनों को बदले में रक्त देने के लिए बाध्य भी नहीं होना पड़ता। आइए इन लोगों की मदद के लिए आप और हम मिलकर रक्तदान करें।