फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ बजे के बाद खत्म होगी दिल्ली हाईवे पर बाइक और कारों की पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली हाईवे पर दोनों लेन पर बाइक और कारों पर लगाई गई पाबंदी शुक्रवार सुबह आठ बजे खत्म हो जाएगी। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में बाइक, कारें और हल्के वाहन चलेंगे। रोडवेज बसें और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से दिल्ली हाईवे पर दोनों लेन में सभी तरह के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। दोनों लेन कांवड़ियों और उनके वाहनों के लिए सुरक्षित रखी गई थीं। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शिवरात्रि के मद्देनजर पाबंदी लगाई थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद एक लेन छोटे वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। भारी वाहन और रोडवेज की बसों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इन वाहनों को सोमवार तक बदले मार्ग से ही गुजारा जाएगा।
विज्ञापन



भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
मुरादाबाद से दिल्ली-मेरठ जाने के लिए : मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर होकर दिल्ली और मेरठ जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी। भारी वाहन भी इसी रूट से चलेंगे।

अमरोहा से बरेली के लिए : अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बस व ट्रक कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर और बरेली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन


बरेली से दिल्ली की ओर : बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बसें, ट्रक वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर और हापुड़ होकर गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी दिल्ली से बरेली जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें