फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखकर दर्शक हुए भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। श्री राम जानकी भक्त मंडल के तत्वावधान में तीन दिवसीय राम प्रकटोत्सव का समापन बृहस्पतिवार की रात प्रभु श्री राम की लीलाओं के मंचन के साथ हो गया। कलाकारों ने भगवान राम की बाल्यावस्था से लेकर रावण विजय तक की लीलाओं का बहुत ही सुंदर मंचन किया। कार्यक्रम के समापन पर राम दरबार की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रकटोत्सव के समापन के मौके पर दिल्ली से आए कलाकारों ने सबसे पहले भगवान श्री राम के प्रकट होने का मंचन किया। कलाकारों ने राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, सीता हरण, बाली-सुग्रीव युद्ध, लंका दहन व रावण वध का बहुत ही सुंदर व मार्मिक मंचन किया गया। सीता हरण के बाद श्री राम व लक्ष्मण द्वारा उनकी खोज करने का मंचन बेहद मार्मिक रहा। हनुमान जी द्वारा लंका दहन व रावण वध होते ही पूरा परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कार्यक्रम में सहयोग करने वालों को प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक व राम जानकी भक्त मंडल के संरक्षक राहुल अग्रवाल ने भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, कुसुम गोयल, नवीन दीक्षित, अक्षय अग्रवाल, राजीव दीक्षित, हर्ष भटनागर, छत्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें