फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बयान में साबित नहीं हुआ अगवा करने का आरोप, शांतिभंग में चालान

Tue, 10 Mar 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। करनपुर मार्ग पर स्थित एक गांव निवासी ने अपनी बेटी के अपहरण के आरोप में गांव के अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर उसे कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि आरोपी अजय कुमार का पुलिस ने सोमवार को शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने अपने बयान में आरोपी पर अगवा करने का आरोप नहीं लगाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अजय कुमार रिपोर्ट लिखाने वाले किशोरी के पिता से झगड़ा कर रहा था इसलिए उसे शांतिभंग करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें