फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वकालत, इलाज व पढ़ाई हर वर्ग के लिए उपयोगी होगा हवाई अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हवाई अड्डा शिक्षकों, छात्रों, वादियों, वकीलों, रोगियों व डॉक्टरों से लेकर हर वर्ग के लिए उपयोगी होगा। यह प्रतिक्रिया शहर में विभिन्न व्यवसाय करने वाले लोगों ने दी है। उनका कहना है कि लखनऊ की उड़ान बहुत महत्वपूर्ण है। एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यों से जाने वाले शिक्षक व छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लखनऊ कोर्ट व इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे के सिलसिले में जाने वाले वकीलों व वादियों को आसानी होगी। दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने से निर्यातकों को लाभ होगा। सभी का कहना है भविष्य में दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज आदि बड़े शहरों के लिे उड़ान शुरू होने के बाद मुरादाबाद के ज्यादातर लोग हवाई अड्डे पर निर्भर हो जाएंगे।

- शहर के लोगों का 10 साल का इंतजार खत्म हो गया है। निर्यातकों में खुशी की लहर है। लखनऊ-कानपुर जाने वाले लोगों के समय की बचत होगी। भविष्य में दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने से विदेशी ग्राहकों का आवागमन बढ़ेगा। - नजमुल इस्लाम, निर्यातक
विज्ञापन


लखनऊ व प्रयागराज तक मुकदमों के सिलसिले में जाना होता है। वकीलों को काफी राहत मिलेगी। समय व धन की बचत होगी। काम खत्म करके उसी दिन लौटना आसान हो जाएगा। - प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली, अध्यक्ष दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी

तकनीकी महाविद्यालय लखनऊ स्थित एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। ऐसे में छात्रों व शिक्षकों को बहुत आसानी होगी। विश्वविद्यालय जाकर काम निपटाने के बाद समय से मुरादाबाद लौटना आसान हो जाएगा। - रोहित गर्ग, निदेशक एमआईटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें