फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक साल से कम के बच्चों के उम्र की गणना होगी शून्य

Tue, 24 Nov 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। जनगणना-2027 की प्रक्रिया में नागरिक स्व-गणना के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हैं। जनगणना प्रगणक श्याम बाबू ने बताया कि अगर किसी परिवार में एक साल से कम के उम्र के बच्चे हैं तो उनकी उम्र की गणना शून्य होगी जबकि माता-पिता को एक साल से ऊपर वाले अपने सभी बच्चों का विवरण देना अनिवार्य है। सोमवार को प्रगणक श्याम बाबू और सुषमा ने कुंदरकी नगर के मोहल्ला पश्चिमी सादात के वार्ड संख्या पांच में लोगों को स्व-गणना करने को ऑनलाइन तरीका बताया। साथ ही फॉर्म भरने और उसमें 40 सवालों के जवाबों दर्ज कराने का तरीका ऑफलाइन करके दिखाया। इन सवालों में मुखिया नाम, पारिवारिक विवरण, शिक्षा, धर्म, जाति, कार्यकलाप के अलावा मोबाइल और आधार नंबर, टीकाकरण होने आदि की जानकारी मांग गई है। कुछ लोगों के ऑनलाइन फॉर्म भरकर पोर्टल पर सबमिट भी किए हैं तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन फॉर्म भरकर प्रगणकों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें