फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नारायणपुर छंगा में एक वर्ग के वार्षिक भंडारे के दौरान सतर्क रहा प्रशासन, भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे

Sat, 26 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव नारायणपुर छंगा में शुक्रवार को एक वर्ग के लोगों ने आंबेडकर पार्क में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया। इसे पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया। शाम तक गांव में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। अप्रैल माह में गांव के भाजपा नेता की जन्मदिन की पार्टी में आंबेडकर पार्क के पास गाड़ियां खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों तरफ से जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसकी विवेचना अभी जारी है। दोनों पक्षों में तनातनी के चलते वहां पीएसी तैनात रहती है। भंडारे के कार्यक्रम को भी गंभीरता से लिया गया। कार्यक्रम संपन्न होने तक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ वहां शाम तक मौजूद रहे। सीओ आशीष प्रताप सिंह भी गांव में पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें