फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्र पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। साइकिल सवार छात्र पर तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव ध्यानपुरा निवासी छात्र सौरभ कुमार ने 25 मई को कांठ थाने में दर्ज एफआईआर में कहा था कि वह सोमवार की शाम कांठ स्थित लाइब्रेरी से पढ़कर साइकिल से गांव जा रहा था। रास्ते में ध्यानपुरा मोड़ पर उसे गांव खलीलपुर कद्दीम का रविराज बिश्नोई ने रोककर जान से मारने के इरादे से उसपर तमंचे से फायरिंग दी थी, जिससे वह बाल-बाल बचा गया था। रविराज उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। आरोप था कि रविराज उसे गलत आदतों में डालना चाहता था। सौरभ के पिता ने रविराज को उससे दूर रहने की हिदायत की थी। इसी से चिढ़कर उसने उस पर फायर किया था। बुधवार को कांठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद से आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें