फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजूपुर मिलक में शिक्षक को थप्पड़ मारने पर फिर तनातनी

Mon, 06 Apr 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव राजूपुर मिलक में रविवार को शिक्षक को थप्पड़ मारने पर दो गुटों में फिर तनातनी हो गई। एक गुट के शिक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपने पक्ष के गांव के लोगों के साथ शाम को कोतवाली पहुंचकर दूसरे गुट के शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसे पुरानी रंजिश में थप्पड़ मारा गया। जबकि दूसरे गुट के चंद्र प्रकाश सिंह सैनी का कहना है कि धर्मेंद्र सिंह उनके भाई के घर में आए थे। इसको लेकर कुछ विवाद हो गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि होली पर दोनों गुटों में मारपीट हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। दोनों गुटों में समझौता भी हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें