फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आईआईटी कानपुर से प्रशिक्षण लेकर लौटे है परिषदीय स्कूलों के दस शिक्षक

Fri, 12 Dec 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। आईआईटी कानपुर से कंप्यूर प्रशिक्षण लेकर लौटे मुरादाबाद जिले के दस उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक अब परिषदीय बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कोडिंग एक्सपर्ट बनाएंगे। इसके लिए पूरे जिले के दस शिक्षकों को कंप्यूटर के विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया और सात दिवसीय ऑफलाइन व सात सप्ताह ऑनलाइन मोड में अक्टूबर से नवम्बर तक एससीईआरटी लखनऊ व आईआईटी कानपुर के सहयोग द्वारा विभिन्न कंप्यूटर एक्सपर्ट के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण को कुंदरकी ब्लॉक की शिक्षिका हिमांशी बंसल व शिक्षक शेर सिंह, छजलैट ब्लॉक की शिक्षिका तरन्नुम मसऊद, मुरादाबाद ग्रामीण ब्लाॅक से अमित सक्सेना, डिलारी ब्लॉक से अरुण यादव व सचिन कुमार शर्मा, बिलारी ब्लॉक से भानु प्रताप सिंह व कुलभूषण, भगतपुर टांडा ब्लॉक से पिंकी पाल, मूंढापांडे ब्लॉक से राजेश कुमार शामिल रहे। इस प्रशिक्षण में इन अध्यापकों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सल, स्क्रैच, गूगल फॉर्म, एआई और कंप्यूटर कोडिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। याद रहे कि आईआईटी कानपुर अपने अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के लिए विश्व में जाना जाता है। बेसिक विभाग के टीचर्स के लिए इस संस्थान में कुछ सीखना गर्व की बात है। शिक्षिका हिमांशी बसंल ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जिनके पास साधनों का अभाव है, उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग का ज्ञान देकर उन्हें न केवल तकनीकी रूप से साक्षर बनाएगें बल्कि उन्हें 21वीं सदी के अवसरों और भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें