फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजा मंदिर, बांटे दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कॉलोनी में मंदिर को कोलकाता से मंगवाए गए गेंदा के फूलों से सजाया गया। एलईडी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। रविवार सुबह कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद समिति की ओर से श्रद्धालुओं 11 दीए, 11 बत्ती, एक तेल की शीशी और एक माचिस व भगवा ध्वज का पैकेट वितरित किए गए। श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया कि भगवा ध्वज को अपने घरों की छतों पर लगाएं और शाम को दीया जलाकर दीपावली मनाएं। मंदिर में सोमवार को सुबह दस बजे से कीर्तन कर भगवान राम का गुणगान किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम को आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान बिल्लू कत्याल, विपिन शुक्ला, प्रणय गुप्ता, संजय त्यागी, राज मल्होत्रा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें