फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान, आज छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम साफ होने के कारण चटक धूप खिल रही है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पिछले 5 दिन में 4 डिग्री तापमान बढ़ा है। शनिवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्के बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

आधा फरवरी बीतने के साथ ही मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। धूप की तपिश की वजह से अब दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह वातावरण में नमी 73 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 41 फीसदी रह गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार से मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। कहीं-कहीं बादल छाने की संभावना है। सोमवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें