फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निलंबित लेखपाल की जांच तहसीलदार करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सदर तहसील क्षेत्र की निलंबित लेखपाल सुमन के मामले की जांच तहसीलदार सदर रामवीर सिंह को दी गई है। यह जानकारी एसडीएम सदर ने दी है।
विज्ञापन

बेरखेड़ा (बिलाकुदान) भगतपुर निवासी कैलाश सिंह जाटव ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि आबादी की जमीन उसके नाम करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल सुमन ने दो साल पहले एक लाख रुपये लिए थे। काफी दिनों बाद जमीन नहीं मिलने पर वह तहसील का चक्कर लगाया। पैसा मांगने पर वह जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करती थी। इस मामले में उसने एसडीएम से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उसने लेखपाल से बातचीत का ऑडियो बना लिया था। ऑडियो सुनने के बाद डीएम मानवेंद्र सिंह ने एसडीएम विनय पांडेय को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने लेखपाल सुमन को निलंबित कर दिया। इस मामले में लेखपाल का कहना है कि यदि आरोप सही पाए गए तो वह कोई सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। उनकी कैलाश से कोई बात नहीं हुई है। जांच अधिकारी ने उनका पक्ष अभी नहीं सुना है। अब जांच अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें