फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मामा के घर से लौट रही किशोरी अगवा, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर लौट रही किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके घर उसकी 14 वर्षीय भांजी आई हुई थी। शनिवार को वह घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में भोजपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुस्तहकम निवासी राशिद, मोहम्मद हसन और रजा मिल गए। आरोपियों ने उसे घेर लिया और छेड़खानी की। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे अगवा कर ले गए। किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। भोजपुर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण, पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें