फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी का अपहरण, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल को तहरीर देकर बताया 18 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ खेत पर काम करने गई थी। घर पर मेरी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच रामपुर के ग्राम निवासी तीन लोग घर में घुस आए और बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए। खेत पर काम कर जब घर आए तो घर पर वह नहीं थी। मैंने परिजनों के साथ आसपास के गांव एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया की रामपुर से तीन लोग आए थे। वे लड़की को ले गए हैं। मैंने इन लोगों से बेटी को वापस देने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें