फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में पति ने महिला को दिया तीन तलाक

सार

कचहरी परिसर में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया।महिला ने केस वापस लेने से इनकार किया तो पति ने उसे तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए।थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। कचहरी परिसर में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नयागांव हरथला निवासी दिलशाना ने बताया कि वह सात सितंबर को कचहरी में तारीख पर गई थी। तारीख के बाद वह कोर्ट से बाहर आई तो पति आसिम और उसके भाई शाहरुख मिल गए। दोनों ने महिला के साथ गाली गलौज व अभद्रता की। आरोप है कि दोनों भाइयों ने महिला पर दबाव बनाया कि वह कोर्ट में चल रहे दहेज उत्पीड़न के मामले केे वापस ले ले। महिला ने केस वापस लेने से इनकार किया तो पति ने उसे तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें