अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप 19 से 26 जून तक आयोजित होगी। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता बाराबंकी में व बालक वर्ग की मऊ में आयोजित होगी। इसके लिए मुरादाबाद मंडल की बालक व बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया गया।
सोनकपुर स्टेडियम के मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन ने यह चयन प्रकिया पूरी की। बालिका वर्ग में 25 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। मंडल की टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग में 55 खिलाड़ियों ने चयन के लिए जोर आजमाइश की। अंतिम 20 खिलाड़ियों को चुना गया।
इस प्रकार हैं टीमें
बालिका वर्ग की टीम में माधवी, वैष्णवी वर्मा, नैनसी अरविंद, नैनसी दिवाकर, आशी, काजल, प्रियांशी, जरीन खान, फलक, अनम, महिमा मैसी, वंशिका यादव, वर्षा, अंजली, सऊदा मरयम व जॉयल को चुना गया है। टीम मैनेजर शादाब अंसारी रहेंगे। वहीं बालक वर्ग में जीवंशु, रोहित, औरंगजेब, माधव, देव, स्वस्तिक, नोमान, ध्रुव, शांतनु ठाकुर, आशीष, हारिस, स्पर्श, सौरभ, अरगमान, कैफी अब्बास, अदनान अली को चुना गया है। टीम मैनेजर सचिन विश्नोई रहेंगे।