फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची निगम की टीम, व्यापारी भी हुए सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधबाजार में स्मार्ट रोड निर्माण के लिए चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भी नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची। स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कहने वाले व्यापारी भी सुस्त नजर आए। इसके चलते बाजार में मात्र इक्का-दुक्का व्यापारी ही थोड़ा बहुत अतिक्रमण हटाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों के साथ हुई वार्ता में उन्होंने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही है। लिहाजा व्यापारियों की बात पर नगर निगम प्रशासन यकीन कर उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दे रहा है। इसी के चलते नगर निगम की टीम वहां पक्का अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची।
व्यापारी समन्वय समिति के संयोजक गिरीश भंडूला ने बताया कि नगर निगम द्वारा एलाट कई खोखा व्यापारी हैं। जिनके खोखे हटाने जाने के बाद वह पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की ओर से किये गए चिह्नांकन में दो व्यापारियों की पूरी दुकान अतिक्रमण में जा रहीं है। स्कूल और मंदिर भी अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक एवं भाजपा विधायक रितेश गुप्ता हिमाचल प्रदेश में हो रहे चुनाव को लेकर वहां गए हैं। उनके आने के बाद इन सभी बिंदुओं पर नगर निगम के अफसरों के साथ वार्ता की जाएगी। उसके बाद जो निर्णय होगा उसके तहत कार्य किया जाएगा। व्यापारी भी चाहते हैं कि स्मार्ट सिटी बने, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुछ ऐसा विकल्प निकालें जिससे व्यापारियों की रोजी-रोटी भी बची रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें