मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में लखनऊ जोन को हराकर मेरठ जोन की महिला टीम विजेता बनी। इसके अलावा भारोत्तोलन पुरुष वर्ग में पीएसी पूर्वी जोन को हराकर, बॉडी बिल्डिंग में मेरठ जोन को हराकर और पावर लिफ्टिंग में बरेली जोन को हराकर पीएसी पश्चिमी जोन के खिलाड़ी विजेता बने।
भारोत्तोलन महिला वर्ग में बरेली जोन ने कानपुर जोन को हराया। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में बरेली जोन ने लखनऊ जोन को हराया। नवीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन डॉ. भीम राव आंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी जय नारायण सिंह शुक्रवार को शाम चार बजे करेंगे। इस मौके पर विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में जगदीश कालीरमन, उत्तम कुमार, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार, गजेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, राकेश कुमार आदि रहे। इस मौके पर नवीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानयक वंशराज सिंह यादव, सहायक सेनानायक रजनीश कुमार यादव, शिविरपाल कृष्णवीर सिंह, दलनायक गणेश सिंह, सहायक शिविरपाल अमित कुमार, सूबेदार मेजर गणेश सिंह रावत आदि मौजूद रहे।