फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शोएब की पारी से टीम अभिनंदन सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में चल रही एयरटेल कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को भव्या हॉस्पिटल व टीम अभिनंदन के बीच भिड़ंत हुई। अभिनंदन के सलामी बल्लेबाजी शोएब सिद्दीकी ने 91 रन की शानदार पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचाया। सूर्या ने भी नॉट आउट 46 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

भव्या हॉस्पिटल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया था। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। ऋषभ सोनी ने चार छक्के व दो चौकों की मदद से 47 रन जोड़े। अभय चौहान ने तीन छक्के व तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाए। टीम अभिनंदन की ओर से गेंदबाजी में अक्षु बाजवा, नितिन सिंह व मोहम्मद खिजार ने दो-दो विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी टीम अभिनंदन ने शोएब (91) व सूर्या (46) की पारियों के चलते 16.4 ओवर में आठ विकेट से जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी में भव्या हॉस्पिटल की ओर से अरकान हुसैन व शम्स अली खान ने एक-एक विकेट लिया। आयोजकों का कहना है कि सेमीफाइनल में भव्या हॉस्पिटल व टीम अभिनंदन पहुंच गई हैं। कलक्ट्रेट व सेंसेज स्ट्राइकर्स की टीमें दौड़ में हैं। सेमीफाइनल मुकाबला 19 मई को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें