फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रार्थना स्थल पर सेल्फी लेकर टैबलेट में सेव रखेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन हाजिरी के विरोध के बीच महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एक नया आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक प्रार्थना स्थल पर विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को फोटो भेजेंगे। साथ ही हर दिन के फोटो टैबलेट में सेव रखेंगे। ऐसा न करने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए को आदेश दिए हैं कि यह डाटा लेकर ही समीक्षा बैठक में शामिल हों। यदि शिक्षक ऐसा नहीं करते हैैं तो उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी होना चाहिए। मासिक कैलेंडर के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम सभी शिक्षकों को पूरा कराना होगा। ऐसा न करने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि न लेने व विद्यालय के कार्यों में सहयोग न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं शिक्षक संगठनों ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष शांति भूषण का कहना है कि संगठन के निर्देशों के अनुसार ही ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर बैठक भी हो चुकी है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार ही रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें