फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संकुल शिक्षकों ने अपने पद से त्यागपत्र बीआरसी पर सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड धनौरा के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 32 संकुल शिक्षकों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सौंपे त्यागपत्र में शिक्षकों ने कहा है कि उनको इस कार्य के लिए अतिरिक्त मानदेय नहीं मिलता है। शिक्षकों ने इस अवसर पर नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन हाजिरी का विरोध भी किया।
विज्ञापन

संकुल शिक्षक परिषदीय विद्यालयों की सूचना एकत्र कर सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों को शिक्षकों तक पहुचाते हैं। विकास खंड में 32 संकुल शिक्षक तैनात हैं। बृहस्पतिवार को सभी संकुल शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्र हुए। उन्होंने संकुल शिक्षक पद से सामूहिक त्यागपत्र खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सौंपे। इस अवसर पर मनोज शर्मा ने कहा कि संकुल शिक्षक पद के लिए अतिरिक्त मानदेय नहीं मिलता है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था में संकुल शिक्षक के लिए समय से सूचनाएं एकत्र करना संभव नहीं है। त्यागपत्र में कहा गया है कि वे शुक्रवार से विभागीय सूचनाएं एकत्र करने का काम नहीं करेंगे। इस मौके पर योगेश चौधरी, हरिओम त्रिवेदी, विकास उपाध्याय, संदीप सिंह, वीरेंद्र कुमार, शशि दिवाकर, कंचन अग्रवाल, विपिन कुमार, रमेश आर्य, देवराज सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें