फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें शिक्षक : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के अंतर्गत बेसिक स्कूलों में दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कांठ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर स्थापित सुगम्य पुस्तकालय और दिव्यांग बच्चों की एक्सरसाइज, फिजियोथैरेपी सेंटर की शुरुआत हुई।
बुधवार को लोकार्पण मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह एक अच्छी पहल है। यहां शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे इन बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें और उन्हें शिक्षित बनाकर देश के आगामी भविष्य के लिए तैयार करें।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सुगम्य पुस्तकालय, एक्ससाइज और फिजियोथैरेपी सेंटर में बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बच्चों की गतिविधियां कराने के लिए ब्रेल लिपि सहित उपलब्ध सामान के बारे में जानकारी ली। दिव्यांग बच्चों से भी बात कर उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश की। बीईओ छजलैट विकास कुमार ने सभी अधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सहायक मंडलायुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता, सीडीओ सुमित कुमार यादव, सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक बुद्धप्रिय सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अजित कुमार, एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, बीडीओ योगेंद्र कुमार, ज्वाइंट बीडीओ ग्रीस पंत, ईओ प्रियंका चौधरी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. तारा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण
कांठ। बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया। उन्होंने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सहायक मंडलायुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता, सीडीओ सुमित कुमार यादव, सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक बुद्धप्रिय सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अजित कुमार, एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार नायक ने भी एक-एक पौधा लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें