फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: काला फीता बांधकर निजी स्कूलों के शिक्षक करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आजमगढ़ में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षिका की गिरफ्तारी के विरोध में मुरादाबाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स की ओर से मंगलवार को सभी निजी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा, जबकि शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्कूलों में विरोध व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही शिक्षक मृत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन

महासचिव नीरज कुमार गुप्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल्स एवं अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (यूपीएसए) द्वारा प्रदेशभर के निजी स्कूलों के लिए यह आह्वान किया गया है। इसी के तहत मुरादाबाद के सभी सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। स्कूलों के इस विरोध प्रदर्शन में यूपी बोर्ड के शिक्षक संगठनों का भी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के चिल्ड्रंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराए बिना ही विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज देना गलत है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि किसी को कोई एतराज न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें