फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के राज्य परिषद की लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय बैठक में मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार पाठक ने बताया कि बैठक में शिक्षक हितों के लंबित विभिन्न प्रकरणों पुरानी पेंशन, चिकित्सा सुविधा, धारा 21,18,12 की बहाली, आदि के संदर्भ में संगठन द्वारा एक ठोस आंदोलन किए जाने की प्रस्तावना पर विचार किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चाहे निदेशालय हो, विधान परिषद हो या विधानसभा हो, सभी का घेराव करके सरकार को संगठन की ताकत का अहसास कराया जाना आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आगामी रणनीति की घोषणा 20 नवंबर से पूर्व कर दी जाएगी। राज्य परिषद की बैठक में मुरादाबाद जनपद से पुष्पेश मिश्र (जिला मंत्री), अनिल कुमार (राज्य कार्यकारिणी सदस्य) आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें